कारडानो ब्लॉक चेन क्या है ? | ADA क्या है ? | Cardano Blockchain kya hai ? | ADA COIN kya hai in Hindi

0
Share

जैसा कि आप जानते हैं कि आने वाला भविष्य ब्लॉकचेन तकनीक का है, समय के साथ साथ ब्लॉकचेन तकनीक अत्यधिक उपयोग हो रही है और उसमें नए-नए परिवर्तनों के साथ यह टेक्नोलॉजी और भी अच्छी होती जा रही है। 

कारडानो ब्लॉकचेन इसी नए परिवर्तन का एक उदाहरण है। 

इसकी अति उन्नत टेक्नोलॉजी की वजह से इसे थर्ड जनरेशन की ब्लॉकचेन भी माना जाता है। 

कारडानो ब्लॉकचेन पर यूज होने वाली क्रिप्टो करेंसी का नाम ADA है। 

कारडानो ब्लॉकचेन की नेटिव करेंसी ADA है। 

तो चलिए आज जानते हैं कारडानो क्या है यह कैसे काम करती है और इसकी क्रिप्टोकरेंसी अडा (ADA)  के बारे में

कारडानो एक पब्लिक ब्लॉकचेन का प्लेटफार्म है। जोकि प्रोग्रामर को नए और खुद के innovative आईडिया को ब्लॉकचेन टेक्नॉलॉजी पर implement करने का माध्यम प्रदान करता है। 

यह एक विकेंद्रित और ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म है जोकि POS प्रूफ ऑफ स्टेक consensus पर कार्य करता है। 

(POS क्या होता है यह विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें)

यह इथेरियम की तरह ही डिसेंट्रलाइज्ड एप्लीकेशन और स्मार्ट कांट्रैक्ट की सुविधा प्रदान करता है , परंतु कारडानो की टेक्नोलॉजी उसे अत्यधिक सिक्योर और कार्यक्षम बनाती है। 

इसकी कुछ खूबियां इथेरियम को भी टक्कर देती हैं। 

कारडानो के बनने की कहानी। कारडानो को किसने बनाया ? (Story of Cardano , Who made Cardano ?)

कारडानो का निर्माण कार्य वर्ष 2015 से शुरू हुआ, वर्ष 2017 में कारडानो प्लेटफार्म का लॉन्च हुआ। 

USA के एक कंप्यूटर प्रोग्रामर चार्ल्स हॉस्किंसन (Charles Hoskinson) ने इसे बनाया। 

चार्ल्स हॉस्किंसन इथेरियम के भी को फाउंडर है। उन्होंने वितालिक ब्यूटरिन के साथ मिलकर इथेरियम के निर्माण में सहयोग किया। 

परंतु कुछ आपसी मतभेदों के चलते चार्ल्स हॉस्किंसन ने इथेरियम को छोड़ दिया। दरअसल वितालिक ब्यूटरिन इथेरियम को नॉन प्रॉफिटेबल ऑर्गनाइजेशन की तरह चलाना चाहते थे परंतु चार्ल्स इथेरियम को और बड़े पैमाने पर बढ़ाना चाहते थे जिसमें वह वेंचर कैपिटल की मदद से  इथेरियम  को एक बहुत बड़ा प्रॉफिटेबल ऑर्गेनाइजेशन बनाना चाहते थे। 

 इथेरियम  की टीम छोड़ने के बाद चार्ल्स हॉस्किंसन ने कारडानो की डेवलपमेंट को शुरू किया। 

कारडानो नेटवर्क का नाम एक इटालियन मैथमेटिशियन Gerolamo Cardano के नाम पर किया गया है। 

इसकी की क्रिप्टो करेंसी ADA  का नाम भी एक इंग्लिश मैथमेटिशियन Ada Lovelace के नाम पर किया गया है। Ada Lovelace को ही सर्वप्रथम कंप्यूटर प्रोग्रामर माना जाता है

कारडानो ब्लॉकचेन कैसे काम करती है ? (How Cardano Block chain works?)

कारडानो ब्लॉकचेन Haskell programming language में लिखी गई  है  

कारडानो ब्लॉकचेन 2 भिन्न layor में विभाजित है। 

दोनों लेयर अलग-अलग कार्यों को करती है। 

पहली लेयर कारडानो सेटलमेंट लेयर कहलाती है जो कि ADA  टोकनों  के पियर टू  पियर ट्रांजैक्शन को facilitate करती है

दूसरी लेयर कारडानो कंप्यूटेशनल लेयर कहलाती है जो कि स्मार्ट कांट्रैक्ट्स के लिए उपयोग होती है। 

कारडानो ब्लॉकचेन प्रूफ ऑफ स्टेक मेकैनिज्म के द्वारा नए ब्लॉक को को ब्लॉकचेन से जोड़ने का कार्य करती है। Cardano ब्लॉक चेन में ट्रांज़ैक्शन वेरिफाई और नये ब्लॉक को जोड़ने की प्रक्रिया को OUROBOROS कहा जाता है। 

नये ब्लॉक को बनाने Ouroboros , एक निर्धारित समय काल तरीके का use करता है, इसे EPOCHS कहते हैं। एक EPOCHS 5 दिन का होता है। जिसमें 20 सेकेंड्स के 21600 time slots होते हैं। 

कोई ट्रांज़ैक्शन वेरिफाई होने वेरिफायर के पास आता है, वेरिफायर कौन होगा ये randomly select होता है। 

ट्रांज़ैक्शन को successfully वेरिफाई और add करने पर 

वेरिफायर को rewards प्राप्त होता है। 

वेरिफायर बनने के लिए ADA Coin की staking करनी पड़ती है, स्टैकिंग का मतलब है जमा कर के रिज़र्व में रखना। वेरिफायर को ADA Coin खरीद के staking pool में जमा करवाने होते हैं। यदि वेरिफायर कोई गलत ट्रांज़ैक्शन को वेरिफाई या add करेगा तो दंडस्वरूप उसके जमा coins जप्त कर लिए जाएंगे। 

Coin stake करने से उस पर कुछ interest भी प्राप्त होता है। 

कोई वेरिफायर जितना ज्यादा फंड stake करेगा, उसके selection के चाँसेस उतने बढ़ जाएंगे। परंतु वेरिफायर के लिए maximum staking की एक limit तय है। उस से ज्यादा की staking नहीं हो सकती। 

(माईनर को POS सिस्टम में वेरिफायर या stake पूल operator कहा जाता है।) 

कारडानो की विशेषताएँ (Advantage of Cardano)

Cardano ब्लॉकचेन् POS consensus के उपयोग की वजह से ethereum और BITCOIN के मुकाबले ज्यादा तेज़ है। 

Cardano ब्लॉकचेन् developers को DECENTRALIZED  application और स्मार्ट contract की सुविधा प्रदान करता है। 

कारडानो के उपयोग, कारडानो के use cases (Use Case of Cardano)

Education फील्ड में : शिक्षा जगत एक centralized क्षेत्र है। परीक्षाएं,डिग्री, मार्कशीट एवं अन्य दस्तावेजों के लिए पूर्ण रूप से university, या संबंधित संस्थानों के भरोसे रहना पड़ता है। दस्तावेज में कुछ परिवर्तन करवाने या गुम जाने पर इसे फिर से प्राप्त करना एक मुश्किल काम है। 

Cardano ब्लॉकचेन् ATALA PRISM नाम का solution प्रदान करता है, जिस के उपयोग से सभी academic documents को store किया जा सकता है, साथ ही इस पर मौजूद किसी भी दस्तावेज का online सत्यापन किया जा सकता है। यह अत्यधिक secure तकनीक है जिस पर कोई cheating, या fraud की कोई गुंजाईश नहीं बचती। 

हाल ही में मिनिस्ट्री ऑफ़ एजुकेशन Georigia ने CARDANO से करार किया है जिस से की उनके DOCUMENTS,एवं अन्य एजुकेशनल क्रेडेंशियल वेरिफीकशन ब्लॉकचैन पर उपलब्ध हो सकें 

नकली सामानों के नियंत्रण में : नकली सामानों की समस्या विश्वव्यापी है, online भी नकली सामान मिल जाते हैं। 

इस समस्या के समाधान के लिए cardano ब्लॉक चेन पर ATALA SCAN नाम का solution उपलब्ध है। 

इसकी सहायता से किसी कंपनी के बने हर एक प्रोडक्ट को certify किया जा सकता है, customer हर product के unique कोड के द्वारा यह पता लगा सकता है की सामान असली है या नहीं। 

 कुछ कंपनियों ने इसे उपयोग में भी लाना शुरू कर दिया है,एक बहुत बड़ी फुटवियर ब्रांड NEW  BALANCE  ने ब्लॉकचेन की मदद से अपने प्रोडक्ट के ओरिजिनल प्रोडक्ट को पहचानने का तरीका अपनाया है जिस से उनके डुप्लीकेट प्रोडक्ट न बिक पाएं 

कृषि क्षेत्र में : Cardano solution ALTALA TRACE की मदद से किसानों, स्टोरेज, मंडियों एवं रिटेलर को एक दूसरे से जोड़ा जा सकता है। पूरे कृषि उत्पाद की जानकारी को ट्रेस किया जा सकता है। इस की मदद से कृषि उत्पादों की supply को पूरा कंट्रोल किया जा सकता है। 

ADA Coin की जानकारी (Some information of ADA coin)

वर्तमान AUGUST 2021, में इस आर्टिकल को लिखने के समय तक

ADA तीसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी बन गयी है। 

इसका कुल Market cap 67 Billion US Dollar है। 

ADA coin की total supply 45 Billion है। 

जिनमें से अब तक 32 billion ADA Coin circulation में हैं। 

भारत में ADA coin कैसे खरीदे ? (How to buy ADA in India?)

ADA coin खरीदने के लिए भारत में प्रचलित किसी भी क्रिप्टो करेंसी exchange में अपना एकाउंट बना कर इसे खरीदा जा सकता है। 

भारत के प्रमुख क्रिप्टो exchange WAZIRX, COINDCX, COIN SWITCH KUBER, ZEBPAY हैं। 

CARDANO और ADA Coin का भविष्य (Future of Cardano and ADA coin)

चार्ल्स हॉस्किंसन बहुत महत्वाकांक्षी हैं, वह cardano को बहुत बड़े स्तर तक बड़ा बनाना चाहते हैं। 

इसके लिए CARDANO की मार्केटिंग पर बहुत ध्यान दिया जा रहा है। 

CARDANO टीम बहुत बड़े बड़े प्रोजेक्ट्स और कंपनियों के साथ tie up कर रही है जिस से CARDANO का use समय के साथ साथ और बढ़ सके। 

Cardano की टेक्नोलॉजी भी बहुत अच्छी है, जो की कई मामलों में अन्य प्रसिद्ध ब्लॉक चेन जैसे ethereum और bitcoin से अच्छी मानी जाती है। 

इन सब कारणों से CARDANO का भविष्य बहुत अच्छा माना जा रहा है, 

Cardano ब्लॉक चेन जितनी अधिक उपयोग होगी उतना ही अधिक ADA coin का market cap बढ़ेगा। ADA coin की कीमत भी उसी अनुसार बढ़ेंगी। 

इस आर्टिकल से आपको cardano एवम् ADA coin की जानकारी प्राप्त हुई, यदि इसके संबंध में आपके कोई विचार, प्रश्न या सुझाव हों तो नीचे comment box में लिख कर पूछ सकते हैं। 

धन्यवाद